पिता की मौत के बाद सुसाइड करने पहुंचा बेटा: इंदौर में अस्पताल की बिल्डिंग पर चढ़ा; बीएसएफ के ट्रक की टक्कर से गई पिता की जान

इंदौर में बुधवार सुबह बीएसएफ के ट्र्क की टक्कर से पुजारी की मौत हो गई। पिता की मौत से दुखी बेटे ने जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने उसे समय रहते बचा लिया।

घटना एरोड्रम रोड पर आज सुबह करीब 7 बजे की है। विजय श्री कॉलोनी के रहने वाले 55 वर्षीय नेत्रपुरी गोस्वामी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एरोड्रम थाने के सामने बीएसएफ के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने अभी तक बीएसएफ के ट्रक को जब्त नहीं किया है।

बिल्डिंग से कूदने वाला था बेटा
पुजारी का बेटा अभिषेक अपने पिता की मौत से डिप्रेशन में आ गया था। वह जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में जा पहुंचा। उसने यहां से कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। हालांकि, बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचा लिया। बाद में परिवार के लोग उसे समझाकर अपने साथ ले गए।

तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने युवक को बचाया…

लोग बोले- तेज रफ्तार में था ट्रक
बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान पुजारी की मुलाकात उनके कुछ परिचितों से हुई थी। वे रास्ते में खड़े होकर उनसे बात कर रहे थे। जब वे बातचीत खत्म कर वापस मुड़ने लगे, तभी अचानक ट्रक की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार तेज थी और टक्कर के बाद ड्राइवर ने करीब 20 फीट आगे जाकर ट्रक को नियंत्रित किया।

परिजनों के मुताबिक, नेत्रपुरी पुजारी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर को लेकर जांच जारी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ