स्कूल वैन ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची को घसीटा: टांग उठाकर जमीन पर पटका, लोगों ने बचाया तो गाड़ी लेकर भाग गया

रायसेन के मंडीदीप में स्कूल वैन ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची को टांग पकड़कर घसीटा और जमीन पर पटक दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बचाया। विरोध करने पर ड्राइवर वैन लेकर भाग गया। लोगों ने बाइक से उसका पीछा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे मंगलबाजार के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हम इंदिरा नगर कालोनी के पार्क में थे। तभी बच्ची की चीखें सुनाई दीं। हमने जाकर देखा तो ड्राइवर बच्ची के कपड़े और टांग पकड़कर उसे घसीट रहा था। हमने उसे रोका तो वह अभद्र व्यवहार करने लगा।

पुलिस पहुंची और भीड़ को काबू किया
घटना के बाद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के लोग स्कूल के सामने इकट्ठा हो गए। सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ड्राइवर बोला- मैं तो ऐसा ही करूंगा
प्रत्यक्षदर्शी रमेश शर्मा और थानसिंह मरण ने बताया, हम लोग इंदिरा नगर कॉलोनी के पार्क में खड़े थे। चीख सुनकर आए तो देखा कि ड्राइवर बच्ची को पकड़ कर खींच रहा था। उसने बच्ची के कपड़े और टांग पकड़े थे। फिर वैन से घसीटकर जमीन पर पटक दिया। फिर गालियां देने लगा। हमने ऐसा करने से रोका तो ड्राइवर बाबू जोसेफ विवाद करने लगा। कहने लगा- मैं तो ऐसा ही करूंगा।

जब लोग इकट्ठा होने लगे तो ड्राइवर बिना गेट लगाए वैन को तेजी से भगा ले गया। वैन में बैठे बच्चे डर के मारे चिल्लाने लगे। कुछ लोगों ने बाइक से वैन का पीछा किया। ड्राइवर HEG ग्रेफाईट स्कूल की ओर गया। यहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। स्कूल के सामने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो चुके थे। इसके बाद पुलिस पहुंची।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ