MP News: ढाबे के रसोइए के खाते से 46 करोड़ का लेन-देन, आयकर विभाग ने थमाया नोटिस

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक ढाबे के रसोइए के खाते से 46 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। आयकर विभाग ने इस लेन-देन पर रसोइया रविंद्र सिंह चौहान को नोटिस थमाया है।

जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह चौहान ग्वालियर बाइपास स्थित टोल प्लाजा पर रसोइया के रूप में काम कर रहे थे। सात साल पहले बिहार के बक्सर जिले के एक सुपरवाइजर शशिभूषण राय ने उन्हें दिल्ली ले जाकर पंजाब नेशनल बैंक, उत्तम नगर वेस्ट ब्रांच में खाता खुलवाया। शशिभूषण राय ने उन्हें हर महीने 5,000 रुपये अतिरिक्त इनकम का लालच देकर यह खाता खुलवाया था।

कुछ महीने बाद कोई राशि खाते में नहीं आई, तो रविंद्र दिल्ली जाकर खाता बंद करवाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें बताया गया कि इसके लिए जीएसटी शाखा की अनुमति जरूरी है। इसके बाद उन्होंने इस मामले को भूल गए।

अप्रैल 2025 में उन्हें घर पर अंग्रेजी में एक नोटिस मिला, जिसका उन्हें कोई मतलब नहीं समझ आया। जुलाई में फिर आयकर विभाग का नोटिस आया। पड़ताल में सामने आया कि उनके भिंड वाले बैंक खाते के अलावा दिल्ली में भी एक खाता शौर्या इंटरनेशनल ट्रेडर्स कंपनी से जुड़ा हुआ था, जिसमें करोड़ों का लेन-देन किया गया।

इस संबंध में रविंद्र सिंह ने ग्वालियर के सिरौल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सुपरवाइजर शशिभूषण राय की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।यह मामला बैंकिंग फ्रॉड और अवैध धन संबंधी जांच का विषय बन गया है, और पुलिस व आयकर विभाग इसकी गहराई से जांच कर रहे हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ