कटनी का लाल नक्सली मुठभेड़ में शहीद

कटनी। कटनी जिले में एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम निटर्रा निवासी नीलेश गर्ग नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई। जैसे ही नीलेश के शहीद होने की खबर उनके गांव पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया और शोक की लहर दौड़ गई।सीआरपीएफ मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ की आधिकारिक सूचना मंगलवार को परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम तक शहीद नीलेश का पार्थिव शरीर कटनी पहुंचेगा और बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।परिजनों का कहना है कि भले ही नीलेश अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ। गांव के लोग भी शहीद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साहस एवं बलिदान को नमन कर रहे हैं। नीलेश वर्ष 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और इस समय हवलदार के पद पर पदस्थ थे। उनका परिवार बस स्टैंड के समीप शिवाजी नगर गली नंबर 10 में रहता है। खबर मिलते ही रिश्तेदारों और जानकारों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।जानकारी के अनुसार शहीद के पिता ललित गर्ग पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं जबकि छोटे भाई मुंबई में नेवी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी अधिवक्ता हैं और उनका इकलौता बेटा मात्र 10 वर्ष का है। नीलेश की ड्यूटी सुगमा के अस्पताल में थी लेकिन अचानक नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में उन्हें भेजा गया जहां गोली लगने से वे शहीद हो गए।इस घटना से पूरे कटनी जिले में शोक की लहर है। आमजन, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। नीलेश का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ