सिंगरौली स्टेशन पर महिला से रेप: वाहन स्टैंड कर्मचारी ने स्टेशन के शौचालय में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर एक 25 वर्षीय महिला यात्री के साथ रविवार रात को दुष्कर्म की घटना सामने आई है। स्टेशन के वाहन स्टैंड कर्मचारी देवालाल साकेत ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता अपने पति के साथ जबलपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस से मड़वास से सिंगरौली पहुंची थी। रात करीब 12:30 बजे जब उसका पति चाय लेने स्टेशन के बाहर गया, तब वह शौचालय गई। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को जानकारी दी। उन्होंने सिंगरौली रेलवे स्टेशन चौकी में शिकायत दर्ज कराई। कटनी जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप महिला स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता और उसके पति को कटनी जीआरपी थाने लाया गया।

जबलपुर से महिला उप-निरीक्षक संजीवनी राजपूत को कटनी बुलाया गया। उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज किए। आरोपी देवालाल साकेत के खिलाफ धारा 64 और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोरवा थाना क्षेत्र के गौरवती का रहने वाला है।

FIR के लिए लाए 300 किमी दूर

इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन FIR और महिला उप-निरीक्षक की तैनाती न होने के कारण पीड़िता को लगभग 300 किलोमीटर दूर कटनी GRP थाने लाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 14 घंटे का समय लगा। इसके अलावा, कटनी GRP में भी महिला अधिकारी न होने के कारण जबलपुर से उप-निरीक्षक को बुलाना पड़ा, जिससे कार्रवाई में और देरी हुई।

कटनी जीआरपी मे आता है सिंगरौली

GRP थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि सिंगरौली रेलवे स्टेशन कटनी GRP के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसीलिए यह कार्रवाई कटनी GRP ने की है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सिंगरौली में ऑनलाइन FIR की सुविधा न होने के कारण पीड़िता को कटनी लाकर मामला दर्ज कराना पड़ा। इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की कमी को उजागर किया है।

रात जीआरपी थाने में काटी

घटना के बाद महिला शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सोमवार दोपहर 12 बजे कटनी जी जीआरपी थाने पहुंची। जहां 1 घंटे बाद करीब 1:00 बजे महिला पुलिसकर्मी बयान दर्ज कर 3 मुलाइजे के ले जाया गया। पीड़ित महिला और उसके पति को 164 के बयान के लिए रात जीआरपी थाने में ही कटनी पड़ी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ