कटनी में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सफलता: 36 ग्राम पंचायतों में एक साल में कोई मातृ-शिशु मृत्यु नहीं, PM करेंगे सम्मान

कटनी जिले में मातृ और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली है। जिले की 407 ग्राम पंचायतों में से 36 पंचायतों ने पिछले एक साल में शून्य मातृ-शिशु मृत्यु दर का लक्ष्य हासिल किया है। इन पंचायतों की स्वास्थ्य टीमों को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग की नवीनतम एसआरएस रिपोर्ट में सकारात्मक बदलाव दर्ज किए गए हैं। प्रति एक लाख प्रसव में मातृ मृत्यु दर 164 से घटकर 142 हो गई है। प्रति एक हजार जन्म पर शिशु मृत्यु दर 29 से कम होकर 27 पर आ गई है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में भी गिरावट आई है। यह 49 से घटकर 44 हो गई है।

अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि में तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, 11 महिलाओं और 170 बच्चों की मृत्यु दर्ज की गई। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में कम है।

भोपाल में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सफल 36 ग्राम पंचायतों की टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इन टीमों में सरपंच, सचिव, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और सीएचओ शामिल हैं। यह सम्मान अन्य क्षेत्रों की टीमों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक