बड़वारा में सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध: लोसपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, 20 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

कटनी जिले के बड़वारा तहसील में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बड़वारा-बरही रोड पर आमडी गांव के पास दोपहर 12 बजे चक्का जाम कर दिया।

लोसपा के जिला अध्यक्ष विंदेश्वरी पटेल के अनुसार, मनु नारला, रमा नारला और कान्हा नारला ने करीब 20 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह जमीन ग्राम अमाडी पटवारी हल्का नंबर 14 और ग्राम बनहरा पटवारी हल्का नंबर 13 में स्थित है।

कब्जा की गई जमीन में कोटवारी भूमि, छोटे झाड़ का जंगल और अन्य सरकारी संपत्तियां शामिल हैं। खसरा नंबर 446, 442, 443, 445, 449, 438, 629 और 382 पर अवैध कब्जा किया गया है। इसके अलावा ‘भूत बंगला’ के आसपास भी लगभग 3 एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खसरा नंबर 447 और 446 पर स्थित निस्तार तालाब और जानवरों के पानी पीने की जगह पर भी कब्जा कर लिया गया है। इससे पालतू और जंगली जानवरों को पानी की समस्या हो रही है।

बड़वारा तहसीलदार ऋषि गौतम और थाना प्रभारी के के पटेल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी अवैध कब्जा हटाने और राजस्व विभाग की विशेष टीम गठित करने की मांग पर अड़े हैं। वे चाहते हैं कि टीम निष्पक्ष रूप से जमीन की पैमाइश करे और इसे कब्जा मुक्त कराए |

Screenshot
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ