ईद के जुलूस में एसडीओपी ने लहराया धार्मिक झंडा: छतरपुर में घोड़े पर बैठकर झंडा लिए दिखे; बोले- किसी ने पकड़ा दिया था

छतरपुर में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी धार्मिक झंडा लिए नजर आए। इस दौरान वे घोड़े पर बैठे थे। घटना शुक्रवार की है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है।

वीडियो में लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत और एक अन्य पुलिसकर्मी घोड़े पर सवार होकर धार्मिक झंडा लिए नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए कि क्या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का धार्मिक जुलूस में इस तरह भाग लेना उचित है।

इधर, मामला सामने आने के बाद छतरपुर एसपी अगम जैन ने संबंधित पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर चार दिन में जवाब मांगा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओपी नवीन दुबे ने सफाई देते हुए कहा –

हम घोड़े पर बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने झंडा पकड़ा दिया, और वह वीडियो में रिकॉर्ड हो गया।

शांतिपूर्वक निकला जुलूस
शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलाद उन नबी) पर भव्य जुलूस निकाला। यह जुलूस मुश्किल कुशा अली मैदान से शुरू होकर संकट मोचन, बसारी दरवाजा, चौक बाजार और महल तिराहा होते हुए छत्रसाल चौक पर समाप्त हुआ।

जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए थे। मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। जुलूस के दौरान जगह-जगह मिठाई और पानी की व्यवस्था की गई थी।

जुलूस में 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहे
जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए थे। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूरी सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया गया। पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी भी जुलूस के साथ चलती रही।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ