कटनी में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार: जबलपुर का कुख्यात बदमाश हरीश पेसवानी और हरद्वारा का शोभित सिंह पकड़े गए

कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में रीठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रीठी शाहिद खान ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी। जबलपुर का बदमाश हरीश पेसवानी किसी वारदात की योजना बना रहा था। उसके पास अवैध कट्टा और कारतूस होने की जानकारी थी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घनिया ग्राम के रीठी रोड पर घेराबंदी की। हरीश पेसवानी को हिरासत में लिया गया। उसके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में अवैध हथियारों के स्रोत की जानकारी मिली। इस मामले में हरद्वारा निवासी शोभित सिंह की भी संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में हरीश पेसवानी (39) पुत्र सीवन दास पेसवानी, निवासी रामनगर, अधारताल, जबलपुर और शोभित सिंह, निवासी हरद्वारा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ