Gwalior में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 5.70 लाख की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

ग्वालियर। कैडबरी चॉकलेट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर व्यापारी प्रदीप सेन से 5.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर गिरोह के दो मास्टरमाइंड मनीष गुप्ता (31 वर्ष, छपरा, बिहार) और दीपक कुमार (24 वर्ष, गया, बिहार) को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपित हरियाणा के सोनीपत में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर पूरे देश में लोगों को शिकार बना रहे थे।

जांच में सामने आया कि आरोपित गूगल पर कैडबरी फ्रेंचाइजी से जुड़े कीवर्ड सर्च करने वाले लोगों का डाटा इकट्ठा करते थे। फिर ट्रू-कॉलर ऐप और फर्जी नंबर से कॉल कर खुद को कंपनी अधिकारी बताकर एडवांस फीस वसूलते थे। रकम खाते में आते ही बिहार के विभिन्न जिलों में एजेंट के माध्यम से कैश करवा ली जाती थी।

मनीष और दीपक ने अलग-अलग राज्यों से युवकों को नौकरी के बहाने बुलाकर उनके बैंक खाते, आधार व पैन कार्ड अपने कब्जे में ले लिए थे। फर्जी दस्तावेज व पहचान पत्र से दिल्ली और यूपी में किराए के मकानों में रहकर अपनी पहचान छुपाते थे। इनके नेटवर्क में हरियाणा, यूपी व बिहार तक फैले एजेंट शामिल थे।

साइबर पुलिस ग्वालियर की टीम ने लगभग एक साल तक तकनीकी निगरानी और अलग-अलग आईपी एड्रेस ट्रैक कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ