केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीएसटी कटौती से किसानों को बड़ा तोहफा दिया

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मीडिया से बातचीत में बताया कि कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है, जो किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसान ट्रैक्टर खरीदेंगे तो उन्हें लगभग 65 हजार रुपये की बचत होगी।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि इस फैसले से न सिर्फ ट्रैक्टर, बल्कि छोटे उपकरण, ऊर्जा आधारित उपकरण, सौर ऊर्जा उपकरण, मछली पालन के लिए तालाब निर्माण से जुड़ी चीज़ों पर भी फायदा होगा। इससे दुग्ध उत्पादन में काम कर रही महिलाओं के ग्रुप को भी मजबूती मिलेगी। दूध, घी, मक्खन जैसे डेयरी उत्पादों पर भी जीएसटी घटाकर किसान को बड़ा लाभ मिलेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि सीमेंट और लोहे पर भी जीएसटी घटने से प्रधानमंत्री आवास योजना को आसान बनाएगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी क्योंकि उत्पादन बढ़ेगा और कीमतें घटेंगी।

केंद्र सरकार ने किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान दिया है। फसल नुकसान पर कलेक्टरों को मुआवजा देने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। फर्टिलाइजर की कमी नहीं है, बस वितरण व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।विवादित सवालों पर शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो बच्चों की टॉफी और खिलौनों पर भी टैक्स लगाया था। जीएसटी कटौती को लेकर ट्रंप का नाम जोड़ने पर कहा, “विपक्ष को हर काम में ट्रंप ही नजर आता है।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ