फास्ट फूड बना जानलेवा, युवक की मौत

नजीबाबाद के एक युवक को फास्ट फूड का शौक उसकी जान पर भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक युवक को चाऊमीन खाने की आदत थी। बताया जा रहा है कि चाऊमीन में डाले जाने वाले पत्तागोभी के कारण उसके दिमाग में कीड़े हो गए। लंबे समय तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान 22 वर्षीय शौवेज पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला पठानपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शौवेज को चाऊमीन खाने का बहुत शौक था। इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।काफी दिनों तक इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव को नजीबाबाद लाया गया, जहां परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।मृतक के परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने दिमाग में कीड़े होने की पुष्टि की है और इसे लगातार चाऊमीन खाने की वजह बताया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ