पुलिस पूछताछ के दौरान बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, मौत: ग्वालियर में 3 लाख पुराने नोट के साथ पकड़ाया था; एसपी बोले- मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी

झांसी की तरफ जा रही एक कार को जौरासी चौकी पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे रोका। चेकिंग के दौरान कार में सवार पांच लोगों के पास नोटबंदी के पुराने नोट मिले। पुलिस को तलाशी में करीब 3 लाख रुपए के पुराने नोट मिले।

चोकी प्रभारी ने चारों को हिरासत में लिया

ग्वालियर जौरासी पुलिस चौकी में पुलिस कस्टडी के दौरान भांडेर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अपने चार साथियों के साथ ग्वालियर से पुराने नोट बदलने के लिए आया था। मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी पूनम कटारे ने टीम के साथ डबरा-ग्वालियर हाईवे पर कार को रोका।

पुराने नोटों के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि दतिया जिले के भांडेर निवासी इकबाल खान इन पुराने नोटों को बदलने के लिए अपने साथियों झांसी आए थे। इन साथियों में नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र रायकवार, मोहम्मद शफीक,जितेंद्र कुमार के शामिल थे। पूछताछ के दौरान इकबाल खान की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत उन्हें डबरा सिविल अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही इकबाल की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के शव लेकर भांडेर लौट गए।

पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अधिकारी जौरासी चौकी पर भेजे। मृतक के चार साथियों से पूछताछ की गई और उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ