बारिश के बीच 33 ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे: कटनी के घुघरा में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

कटनी विकासखंड की घुघरा ग्राम पंचायत में गुरुवार को लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मूसलधार बारिश के बावजूद 33 ग्रामीण शिकायती आवेदन लेकर पहुंचे। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अभिनय विश्वकर्मा और एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी भी थे।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत

लोक सुनवाई के दौरान घुघरा, मुरावल, हृदयनगर, बढ़ैयाखेरा, बाणसागर और भटिया टोला के ग्रामीणों ने सरकारी और वन विभाग की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर कलेक्टर यादव ने एसडीएम को नियमों के अनुसार तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

श्रवण यंत्र और जलाशय की मरम्मत की मांग

बाणसागर गांव में रहने वाली अनीता बाई और रामरूप केवट ने सुनने में परेशानी होने की शिकायत करते हुए कलेक्टर से श्रवण यंत्र (hearing aid) देने का आग्रह किया। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को तुरंत श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मुरावल गांव के ग्रामीणों ने बौल्हा जलाशय की मरम्मत की मांग की। उन्होंने बताया कि जलाशय की हालत खराब होने से सिंचाई के लिए पानी की समस्या हो रही है। इस पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ