नायक सलैया सरपंच पर रास्ता बंद करने का आरोप: कटनी में ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को सौंपी शिकायत,कहा-सरकारी जमीन पर हो रही खेती

कटनी जनपद पंचायत के नायक सलैया गांव में सरपंच शेख रजा मंसूरी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ने किसानों के खेत की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है।

सरकारी जमीन पर खेती-बाड़ी करने का आरोप

ग्रामीण चक्रेश तिवारी ने बताया कि यह रास्ता ग्राम पंचायत ने बनाया था। इसका इस्तेमाल ग्रामीण तालाब तक जाने और किसानों के खेतों तक पहुंचने के लिए करते थे। सरपंच ने इस सरकारी जमीन पर बने रास्ते को बंद कर वहां खेती-बाड़ी शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को सौंपी लिखित शिकायत

गुरुवार को ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब रास्ता खोलने का विरोध किया तो सरपंच ने उन्हें धमकी दी। अपर कलेक्टर ने जल्द जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सरपंच बोले-गांव के हित के लिए बंद किया गया रास्ता

दूसरी ओर, सरपंच शेख राजा मंसूरी का कहना है कि बाहर से आकर कुछ लोग वृक्षारोपण के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि रास्ता रोकने का कदम गांव के हित में उठाया गया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ