कटनी में पूर्व विधायक की गुंडई का वीडियो वायरल, दुकानदार को धमकी

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र उर्फ बसंत सिंह का गुंडई भरा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बीच सड़क पर दुकानदार को “पटक कर मारने” की धमकी देते नजर आ रहे हैं।मामला विलायतकलां इलाके का है, जहां बसंत सिंह अपनी पत्नी रंजिता सिंह और आधा दर्जन गुर्गों के साथ एक दुकान हटाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुकान में मौजूद महिला शैल तिवारी से अभद्रता की और उनके पति अनुरोध तिवारी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।जानकारी के अनुसार विवादित जमीन का मामला तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन है, जहां बसंत सिंह और अनुरोध तिवारी दोनों को न्यायालय जाने के आदेश मिले थे। इसके बावजूद पूर्व विधायक ने अपने राजनीतिक रसूख के दम पर खुद ही दुकान हटवाने की कोशिश की।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अनुरोध तिवारी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में मामला गरमा गया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ