लापता भाई को तलाश रहीं दो बहनें: 3 हजार से ज्यादा पोस्टर लगाए, डेढ़ महीने से लापता है उज्जवल, बहनें बोली- अभी हिम्मत नहीं हारी

मेरे भाई! तुम जहां, कहीं भी हो…अगर मेरी आवाज तुम तक पहुंच रही है, तो घर वापस लौट जाओ…हमें तुम्हारी बहुत याद आती है। ये अपील वे दो बहनें कर रही हैं जो इस रक्षाबंधन पर अपने इकलौते भाई को राखी नहीं बांध सकीं। अपने लापता भाई को ढूंढने के लिए दोनों बहनें दिन-रात एक कर रही हैं।
यह कहानी जबलपुर के नयागांव में रहने वाले 27 वर्षीय उज्जवल चौधरी की है। उज्जवल 20 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। उज्जवल के माता-पिता ने पुलिस में भी रिपोर्ट लिखवाई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने भाई को ढूंढने का बीड़ा उठाया और हर जगह उसकी गुमशुदगी के पोस्टर चिपकाना और बांटना शुरू कर दिया। बहन शिवानी और रागनी जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, मंडला, भोपाल सहित अन्य जिलों में 3 हजार से ज्यादा पोस्टर चिपका चुकी हैं, लेकिन उज्जवल का अब तक कोई पता नहीं चला। दोनों बहनों ने प्रदेश सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।

इस तरह लापता हुआ था उज्जवल

उज्जवल ने एमसीए की पढ़ाई की थी। वह सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गया था। 2023 में जीसीएफ फैक्ट्री का कॉल लेटर आया, पर उसने ज्वाइन नहीं किया। पिता ने उसे डांटा। एक साल से उज्जवल घर पर ही गुमसुम रहता था। माता-पिता और बहनों ने वजह पूछी तो चुप रह गया। 20 जुलाई की सुबह 10 बजे उज्जवल स्कूटर लेकर भेड़ाघाट चला गया। वहां उसने स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करने के बाद यहां-वहां घूमने लगा। पुलिसकर्मियों ने जब उसे देखा तो बात करने के बाद पिता को जानकारी दी। थोड़ी देर बाद पिता और बड़ी बहन भेड़ाघाट पहुंचे तो उज्जवल ने चलने से मना कर दिया कहा कि आप लोग चलो मैं आ जाऊंगा।

पिता और बड़ी बहन ने उज्जवल को साथ में ले जाने की बहुत कोशिश की, पर वह तैयार नहीं हुआ। भेड़ाघाट थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने उज्जवल को बस में बैठाया। पीछे-पीछे पिता और बहन स्कूटी से आ रहे थे। भेड़ाघाट चौराहे पर जैसे ही बस रुकी तो उज्जवल नीचे उतर गया। पिता ने साथ चलने को कहा तो वह कहने लगा कि प्यास लगी है, पानी ला दीजिए। इस बीच बहन शिवानी उज्जवल की गाड़ी लेकर घर आ गई। पिता पानी की बोतल लेने के लिए दुकान गए और जब वापस लौटकर आए तो उज्जवल गायब था। पिता ने आसपास बेटे को बहुत देर तक तलाश किया पर वह नहीं मिला, इसके बाद राजेश चौधरी ने भेड़ाघाट थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

न्यूज पेपर-सोशल मीडिया का भी लिया सहारा
उज्जवल की छोटी बहन रागनी चौधरी ने बताया कि डेढ़ माह हो चुके हैं। भाई का कुछ पता नहीं चल पाया है। पोस्टर लगाने के साथ-साथ न्यूज पेपर, सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। रागनी को उम्मीद है कि एक न एक दिन उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी और उज्जवल लौटकर आएगा। भाई को ढूंढने के लिए मंत्री, सांसद और एसपी से भी मुलाकात की पर हर जगह से नाउम्मीद ही मिली है।

ज्योतिषी-बाबाओं की भी ली मदद

उज्जवल की बड़ी बहन शिवानी, छोटी बहन रागनी के साथ मिलकर रोजाना भाई को तलाश करने के लिए भटक रही हैं। पोस्टर लगाए जा रहे हैं। शिवानी ने बताया कि ज्योतिषी, बाबाओं से संपर्क किया तो उनका कहना था कि 10-12 दिन में आ जाएगा। कोई बोलता पूर्व दिशा में गया है, कोई कहता पश्चिम दिशा में घूम रहा है। ऐसा कहते हुए डेढ़ माह बीत चुके हैं। कहीं से फायदा नहीं मिल रहा है। मंत्री राकेश सिंह से भी बात की गई, उन्होंने पुलिस से बात भी की पर पता नहीं चल पाया। दोनों बहनों ने पोस्टर के माध्यम से कहा है कि जो भी उनके भाई के विषय में जानकारी देगा उसे 21 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक