कटनी में लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं का विरोध: बहोरीबंद से आईं महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कटनी के बहोरीबंद विकासखंड की महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ न मिलने से नाराज हैं। आज बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

मवई गांव की दुर्गा कुशवाहा ने बताया कि योजना शुरू होने से अब तक उन्हें लाभ नहीं मिला। सरपंच और सचिव से कई बार संपर्क किया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

धवाई गांव की अर्चना कुशवाहा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरपंच और सचिव मनमर्जी से योजना का लाभ दे रहे हैं। इससे कई पात्र महिलाएं वंचित हैं।

धूरी गांव की सुलोचना बाई ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत के चक्कर लगाए। लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला।

महिलाओं ने कलेक्टर से जल्द कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ