बस में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, आशा सहयोगिनी ने दिखाई मानवता, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई माँ-बच्चे की जान

कटनी। जिले में सोमवार को मानवता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया। ग्राम बमोरी बड़वारा की 27 वर्षीय प्रिया कोल अपने पति के साथ बस से गाँव लौट रही थी। सफर के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।इसी बस में आशा सुपरवाइजर प्रभा तिवारी भी मौजूद थीं, जो कन्हवारा बैठक में जा रही थीं। उन्होंने महिला की गंभीर हालत देखकर परिजनों को समझाया और तुरंत कन्हवारा अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।महिला को भर्ती कराने के मात्र 10 मिनट बाद ही उसका सुरक्षित प्रसव हुआ और उसने 2 किलो 700 ग्राम के स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि यदि प्रसव बस या रास्ते में होता तो माँ और शिशु दोनों की जान को खतरा हो सकता था। आशा सहयोगिनी प्रभा तिवारी ने समय पर सही निर्णय लेकर दोनों की जान बचाई है।यह घटना बताती है कि आशा कार्यकर्ता संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम करें तो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में बड़ी मदद मिल सकती है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ