संजय सिंह और तत्कालीन जिला प्रबंधक मधुर खुद की साजिश नाकाम, गिरधारी सेवलानी दोषमुक्त — MP सिविल सप्लाईज़ निगम के अफसरों की करतूत से 6 मिलें बंद, एक नहीं कई व्यापारियों को झूठे केस में फंसाया गया

कटनी, मध्यप्रदेश | जनता वाणी न्यूज़वर्ष 2022 में दर्ज किए गए झूठे आपराधिक मामले में गिरधारी सेवलानी को आखिरकार न्याय मिल गया है। कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त करार दिया है।इस मामले की जांच कर रहे थे मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी — संजय सिंह (जांच प्रभारी) और मधुर खुद (तत्कालीन जिला प्रबंधक)। आरोप है कि इन दोनों ने अपने पद का दुरुपयोग कर गिरधारी सेवलानी के खिलाफ झूठा केस गढ़ा, जबकि उन्होंने पहले ही लाखों रुपये की एडवांस सिक्योरिटी राशि जमा कर रखी थी।साजिश का नतीजा ये हुआ कि गिरधारी को चार साल तक सामाजिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उनकी मिल बिकवाई गई और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इससे भी बड़ा असर यह हुआ कि कटनी की 6 चावल मिलें बंद हो गईं, और सैकड़ों परिवार बेरोजगारी की चपेट में आ गए।ऐसी ही साजिश का शिकार ‘रोहरा इंडस्ट्रीज’ के प्रोपराइटर बंटू रोहरा भी हुए हैं।उनके ऊपर भी इसी प्रकार का फर्जी आपराधिक मामला दर्ज कराया गया, जो पिछले 4 वर्षों से थाना माधव नगर, कटनी में लंबित पड़ा है।अब तक उसका चालान डायरी माननीय कटनी न्यायालय में पेश तक नहीं की गई है।बंटू रोहरा आज तक इस झूठे प्रकरण की वजह से सामाजिक प्रताड़ना झेल रहे हैं, और उनकी ₹2 करोड़ 50 लाख की एडवांस सिक्योरिटी राशि भी फंसी हुई है।व्यापारी संगठनों का कहना है कि सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन के इन अधिकारियों ने पद का खुला दुरुपयोग किया, और प्रमोशन व निजी फायदे के लिए निर्दोष व्यापारियों को बलि का बकरा बना दिया।अब व्यापारी वर्ग और जनप्रतिनिधि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही पीड़ित व्यापारियों को न्याय और मुआवजा देने की अपील कर रहे हैं।🖋 संपादक: कृष्णा रोहराजनता वाणी न्यूज़ | कटनी

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ