मैं बताता हूं कहां गांजा स्मैक मिलेगी, नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के साथ कार्यवाहियां भी हों-बिट्टू

कटनी दैमप्र। वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसुफ बिट्टू द्वारा व्यक्त किया गया कि अभी हाल के दिनों में ऐसा देखने को मिल रहा है कि चारों ओर एक कार्यक्रम बहुत जोरों पर है चारों ओर रील बनाई जा रही है लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशे से दूरी है जरूरी लेकिन सही मायने में यह कार्यक्रम बिल्कुल असफल है क्योंकि नशे पर रोक लगाने की थोड़ी भी मंशा यदि है तो उसके लिए नशा का कारोबार कटनी में जहां-जहां किया जाता है और जहां नशा किया जाता है वहां पर रोक लगाते हुए आरोपियों के ऊपर मामला पंजीबद्ध किया जाना चाहिए और उनके ऊपर बड़ी कार्यवाही की जाना चाहिए यदि प्रशासन को यह नहीं मालूम चल पा रहा है कि कहां कहां गांजा और स्मैक या अन्य नशे के सामान बिकते हैं तो वह मुझसे संपर्क कर सकते है मैं उन्हें बताने को तैयार हूं कि कहां पर गांजाङ्कस्मैक नशे के सामान बिक रहे हैं और नौजवान से लेकर हर वर्ग के लोग नशे की गिरफ्त में जाते जा रहे हैं। आगे श्री बिट्टू द्वारा व्यक्त किया गया कि जिस प्रकार नशे से सावधानी संबंधित अभियान नशे को लेकर चलाए जा रहे हैं उससे अधिक तर्ज पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए और जहां अवैध रूप से नशे का सामान उपलब्ध आसानी से होता है तत्काल उन पर बड़ी कार्यवाही होनी चाहिए जो कि दिखाई देनी चाहिए तब ही समाज में इसका एक अच्छा वृहद संदेश जाएगा और बुनियादी रूप से इस पर लगाम लगाई जा सकेगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ