ईओडब्ल्यू की खात्मा रिपोर्ट पर कोर्ट सख्त, भ्रष्ट आरटीओ संतोष पाल सिंह को क्लीनचिट देने की कोशिश बेनकाब, EOW के तत्कालीन SP और IG भी कोर्ट के शक के दायरे में

जबलपुर: पूर्व आरटीओ वर्तमान कटनी RTO संतोष पाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा दी गई खात्मा रिपोर्ट अब कोर्ट की नजर में संदिग्ध हो गई है। कोर्ट ने रिपोर्ट पर उठी आपत्तियों को गंभीर मानते हुए ईओडब्ल्यू से बिंदुवार जवाब मांगा है। रिपोर्ट तैयार करने वाले तत्कालीन ईओडब्ल्यू एसपी आर.डी. भारद्वाज और आईजी सुनील पाटीदार की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।रिपोर्ट को अधूरी और पक्षपाती बताया गयाअधिवक्ता राजा कुकरेजा व स्वप्निल सराफ द्वारा आपत्तियां दाखिल कर आरोप लगाया गया कि ईओडब्ल्यू ने जानबूझकर अधूरी और पक्षपाती रिपोर्ट तैयार की, जिससे आरोपी को करोड़ों का फायदा हुआ। वकील विजय श्रीवास्तव ने अदालत में दलील दी कि रिपोर्ट में संतोष पाल की करोड़ों की संपत्तियों का सही मूल्यांकन न कर, आंकड़े छिपाकर न्याय प्रक्रिया से छेड़छाड़ की गई है।ईओडब्ल्यू अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोपशिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तत्कालीन एसपी और आईजी स्तर के अधिकारियों ने जांच को प्रभावित किया। 1.95 करोड़ की इनवेंट्री को छुपाया गया, शताब्दीपुरम के चार भूखंडों में से केवल दो का उल्लेख किया गया, जबकि पांच मंजिला भवन को दो मंजिला बताया गया। फर्जी किरायेदार अनुबंध प्रस्तुत कर आय को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।कोर्ट ने खात्मा रिपोर्ट की निरस्तीकरण के आदेश दिएकोर्ट ने खात्मा रिपोर्ट को निरस्त कर ईओडब्ल्यू को निर्देश दिए हैं कि सभी आपत्तियों पर विस्तृत और बिंदुवार जवाब 29 जुलाई 2025 तक प्रस्तुत करें। साथ ही आवेदकों द्वारा पेश दस्तावेजों की प्रतियां भी ईओडब्ल्यू को सौंपी गई हैं, ताकि वे हर आरोप का जवाब दे सकें।निष्पक्ष जांच की मांगशिकायतकर्ता पक्ष ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच दोबारा कराई जाए। वकील विजय श्रीवास्तव ने कहा कि करोड़ों की संपत्तियों का गलत आकलन ईओडब्ल्यू अधिकारियों की मिलीभगत का प्रमाण है। एजेंसी की साख और कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।अगली सुनवाई 29 जुलाई कोमामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी, जहां ईओडब्ल्यू को अपनी सफाई पेश करनी है। कोर्ट के रुख को देखते हुए मामले के नए मोड़ लेने की संभावना है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक