जबलपुर के केपी बिल्डर में 7.56 करोड़ का घोटाला: विनय दुबे ने कर्मचारियों और जान-पहचान वालों के खातों में ट्रांसफर की कंपनी की राशि, EOW में मामला दर्ज

जबलपुर: शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट ग्रुप केपी बिल्डर एंड प्रमोटर में साझेदारों के बीच का लेन-देन अब ठगी का मामला बन चुका है. गढ़ा निवासी विनय दुबे ने अपने ही दो अन्य साझेदारों को करोड़ों की चपत लगा दी. ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, विनय ने कंपनी के खातों में फर्जीवाड़ा कर 7.56 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी की है. इस मामले में अब जांच तेज़ कर दी गई है.कंपनी का गठन 4 साझेदारों में एक अलग हुआसाल 2014 में केपी बिल्डर एंड प्रमोटर का रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी में किया गया था. शुरुआत में इसमें चार साझेदार गिरीश पांडे विजय नगर, मंगल पटैल संजीवनी नगर, विनय दुबे गढ़ा और नरेंद्र अग्रवाल थे. बाद में नरेंद्र अग्रवाल ने कंपनी से नाम वापस ले लिया. शेष तीन साझेदार मिलकर कछपुरा क्षेत्र में एक कॉलोनी का विकास कर रहे थे.नौकर के खाते में ट्रांसफर किए लाखों, निर्माण सामग्री के नाम पर भी हेराफेरीशिकायतकर्ता गिरीश पांडे और मंगल पटैल ने आरोप लगाया है कि विनय दुबे ने कॉलोनी विकास के नाम पर करोड़ों की राशि अपनी निजी पहुंच वाले लोगों के खातों में ट्रांसफर की. अपने नौकर आकाश साहू के खाते में 36.85 लाख, जानकार धर्मप्रकाश राजपूत के खाते में 62.74 लाख, धर्मप्रकाश के भाई अमित राजपूत के खाते में 39.56 लाख, इस प्रकार कुल 1.39 करोड़ की राशि बिना पारदर्शिता के ट्रांसफर की गई.बैलेंस शीट में तीन गुना अधिक दिखाए आंकड़ेविनय दुबे ने कंपनी की बैलेंस शीट में भी गड़बड़ी की. जांच में सामने आया कि कॉलोनी विकास के लिए नगर निगम में 3.05 करोड़ जमा किए गए, लेकिन बैलेंस शीट में 9.22 करोड़ दर्शाए गए. इस प्रकार 6.17 करोड़ की फर्जी प्रविष्टियों के माध्यम से आर्थिक हेराफेरी की गई.मामला दर्ज, जांच में और नाम हो सकते हैं उजागरशिकायत की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग, कूटरचना एवं फर्जी दस्तावेज़ों के प्रयोग के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, विनय दुबे ने अपने निकट के लोगों के खातों का दुरुपयोग कर केपी बिल्डर की संपत्ति को निजी लाभ के लिए प्रयोग किया.रियल एस्टेट क्षेत्र में हड़कंपइस खुलासे के बाद जबलपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है. आमतौर पर उपभोक्ताओं से ठगी की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन यह मामला साझेदारों के बीच के विश्वासघात का बड़ा उदाहरण बन गया है.

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ