CG: हाथी ने युवक पर किया हमला, ग्रामीण की हालत नाजुक

Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आमापाली बीट में बीती रात एक हाथी ने 50 वर्षीय ग्रामीण आनंद उरांव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण का अचानक हाथी से सामना हो गया था। किसी तरह जान बचाकर वह पास के एक घर में पहुंचा, जिसके बाद संजीवनी 108 टीम को बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। आनंद उरांव के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।हाथी के हमले से ग्रामीण के घायल होने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल के परिजनों से मुलाकात की और तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उल्लेखनीय है कि इन दिनों रायगढ़ जिले में हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भोजन की तलाश में हाथी अक्सर गाँवों के करीब पहुँचकर नुकसान कर रहे हैं। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नज़र बनाए हुए है और प्रभावित गाँवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ