“कोरबा सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स: नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न”

⭕ “शैक्षणिक समन्वय को नई दिशा देंगे कोरबा सहोदय के नव निर्वाचित पदाधिकारी “⭕ “36 स्कूलों की भागीदारी में संपन्न हुआ सहोदय कॉम्प्लेक्स का चुनाव”⭕ “इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता निर्वाचित हुए कोरबा सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष⭕ कोरबा सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के नव-निर्वाचित🔹 संरक्षक: श्री कैलाश पवार – प्राचार्य, डीपीएस बालको🔹 अध्यक्ष: डॉ. संजय गुप्ता – प्राचार्य, इंडस पब्लिक स्कूल दीपका🔹 सचिव: डॉ. डी. के. आनंद – प्रबंधक, सेंट ज़ेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा🔹 उपाध्यक्ष : श्रीमती किरण तिवारी – प्राचार्या, कैरियर पब्लिक स्कूल, मुड़ापार, कोरबा🔹 कोषाध्यक्ष: श्री डी. एस. राव – प्राचार्य, न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा🔹 सह-सचिव: श्री भूपेन्द्र पांडेय – प्राचार्य, आर्यन पब्लिक स्कूल🔹 सह-कोषाध्यक्ष: श्री संजीव खाखा – प्राचार्य, सेंट पेलोटी स्कूल, कोरबा⭕ सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स हेतु न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा में हुआ नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन।⭕ इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स हेतु चयनित किए गए प्रेसिडेंट एवं डीपीएस बालको के प्राचार्य श्री कैलाश पवार जी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया संरक्षक तथा डॉक्टर डीके आनंद सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स हेतु सर्वसम्मति से चुने गए सेक्रेटरी ।सहोदय” का अर्थ है “एक साथ बढ़ना” या “एक साथ विकसित होना”। यह शब्द आमतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल होता है, विशेष रूप से सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध स्कूलों के एक समूह के लिए, जो मिलकर काम करते हैं और अपने अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करते हैं।सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स, सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों का एक समूह है जो सहयोग और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ सदस्य स्कूल शिक्षा में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करते हैं, सामूहिक समस्या-समाधान में संलग्न होते हैं और छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नई रणनीतियों को लागू करते हैं। शिक्षा में, सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स (Sahodaya School Complex) सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों का एक समूह है जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सहयोग करते हैं।सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, विचारों का आदान-प्रदान करना, और शिक्षा के क्षेत्र में नवीन प्रथाओं को साझा करना है।सहोदय के माध्यम से, स्कूल एक-दूसरे से सीखते हैं, अपनी चुनौतियों का समाधान करते हैं, और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करते हैं।सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स में, स्कूल पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, शिक्षण विधियों और छात्रों और शिक्षकों के लिए सहायता सेवाओं जैसे विभिन्न पहलुओं पर सहयोग करते हैं। सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, विचारों का आदान-प्रदान करना, और शिक्षा के क्षेत्र में नवीन प्रथाओं को साझा करना है।सहोदय के माध्यम से, स्कूल एक-दूसरे से सीखते हैं, अपनी चुनौतियों का समाधान करते हैं, और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करते हैं।सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स में, स्कूल पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, शिक्षण विधियों और छात्रों और शिक्षकों के लिए सहायता सेवाओं जैसे विभिन्न पहलुओं पर सहयोग करते हैं।सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संगठन कोरबा सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के नई कार्यकारिणी पदाधिकारी का निर्वाचन दिनांक 12 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उपरोक्त सभी तथ्यों के मद्देनजर कोरबा जिले के लगभग 36 ऐसे स्कूल जो सीबीएसई से संबद्धता रखते हैं उनकी संयुक्त रूप से न्यू एरा पब्लिक स्कूल कोरबा में सम्मेलन हुआ,जिसमें विभिन्न पदों पर सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।उपस्थित सभी विद्यालयों के प्राचार्यों ने आपसी सहयोग के साथ शिक्षा की गुणवत्ता कायम रखने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की। यह कार्यकारिणी आगामी सत्र 2025 26 में शैक्षणिक समन्वय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना, एक दूसरे विद्यालयों को मजबूती प्रदान करना एवं छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा पद्धति के माध्यम से नए आयामो के प्रसार के लिए कार्य करेगी। सहोदय विद्यालय कांप्लेक्स समूह में नवीन चयनित पदाधिकारियों में क्रमशः श्री कैलाश पवार -(प्राचार्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल बाल्को) संरक्षक ,डॉक्टर संजय गुप्ता(प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) – प्रेसिडेंट ,श्रीमती किरण तिवारी (प्राचार्या, कैरियर कैरियर पब्लिक स्कूल मुड़ापार)- वॉयस प्रेसिडेंट, डॉक्टर डी के आनंद(प्रबंधक, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल) – सेक्रेटरी , श्री डीएस राव (प्राचार्य न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल)- ट्रेजर , मिस्टर संजीव खाका(प्राचार्य सेंट पेनल्टी स्कूल) – जॉइंट ट्रेजर, मिस्टर भूपेंद्र पांडेय (प्राचार्य आर्यन पब्लिक स्कूल) – जॉइंट सेक्रेटरीउपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अन्य सदस्यों के रूप में श्रीमती रिंकू बैरागी, श्री सचिन शुक्ला, श्री नूर मसीह, श्री नारायण सिंह, डॉक्टरअसद अहमद, श्रीमती स्मिता नायर, श्रीमती लीजा फ्रांसिस, श्रीमती मोना ठाकुर चयनित किए गए।सभी सदस्यों ने एक स्वर से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु आपसी सामंजस्य से आगे की रणनीति तय की। एक दूसरे के सहयोग से शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु कृत संकल्पित हुए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ