एमपी में नर्मदा को स्वच्छ करने 2459 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट बनाया, 27 जिलों में निर्मल नर्मदा योजना

Narmada- मध्यप्रदेश की जीवनरेखा के रूप में पहचानी जाती नर्मदा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। निर्मल नर्मदा के नाम से इस योजना में 2459 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार से भी पूरी मदद ली जाएगी। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि नर्मदा को निर्मल बनाए रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन के पहले भौतिक सर्वे सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने को कहा।सोमवार को मंत्रालय में निर्मल नर्मदा योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नर्मदा किनारे के शहरों में सीवरेज प्लांट के कार्य समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग और नर्मदा घाटी विकास के अधिकारियों के साथ समन्वय कर योजना के संबंध में वास्तविक जानकारी लेकर प्रोजेक्ट पर क्रियान्वयन करने को कहा।नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में बताया कि निर्मल नर्मदा योजना पर पहले चरण में 2459 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना में नर्मदा नदी को निर्मल बनाए रखने की इस योजना में केन्द्र सरकार से हरसंभव मदद ली जाएगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ