फर्जी चावल रिपोर्ट कांड: हाईकोर्ट के निर्देश पर पूर्व डीएम संजय सिंग सहित तीन पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंग, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये:-मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंग को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था,तब संजय सिंग ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर दिया ।कहते हैं कि चोर चोरी करता है, तो कोई न कोई सुराग छोड़ जाता है, ऐसे में इन तीनों से गलती ये हो गई कि पीईजी गोदाम में 3480 बोरी चावल के 3 स्टैक की फेल की जो रिपोर्ट बनाई गई थी, वो वास्तविकता में 2 स्टैक 3,480 बोरी के थे।जब माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में इस जांच के खिलाफ याचिका दायर की गई तो माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दूसरी जांच टीम से उक्त चावल की जांच कराई, जिसमें लगभग चावल पास हो गया,किंतु पीईजी गोदाम में चावल की जांच रिपोर्ट में तीसरा स्टैक 3,480 बोरी चावल का नहीं मिला, केवल 2 ही स्टैक वहाँ पाये गये ।इस फर्जी 3,480 बोरी जांच रिपोर्ट के आधार पर ईश्वर रोहरा प्रो. बजरंग राइस मिल द्वारा क्रमश: स्टेप बाय स्टेप पहले थाना कुठला ,फिर पुलिस अधीक्षक कटनी को इस आधार पर अपराध कायमी करने का आवेदन दिया गया, पुन: फिर से पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया, जब इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर की गई,तब माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर से प्रमुख सचिव, गृह मंत्रालय को प्रकरण की सुनवाई कर आदेश पारित करने हेतु आदेशित किया ।जिस पर सुनवाई उपरांत प्रमुख सचिव, गृह मंत्रालय ने जिला न्यायालय में धारा 156(3) के तहत केस फाइल करने हेतु आदेश जारी किया।जिस पर माननीय जिला न्यायालय में वाद दायर किया गया,और प्रकरण में सुनवाई उपरांत कुठला थाने को एफ.आई.दर्ज करने हेतु आदेशित किया ।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक