माधव नगर में पुलिस का जनसंवाद, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा रात्रि में बेवजह घूमने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

शराब, सट्टा और अतिक्रमण पर जनआक्रोश, पुलिस ने दिए समाधान के संकेतमाधव नगर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और नागरिकों के बीच जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा सिंधु भवन में किया गया।सैकड़ों स्थानीय व्यापारी, मिलर, वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता ने थाना क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों जैसे नशा, क्रिकेट सट्टा, मादक पदार्थ, अतिक्रमण, और ट्रैफिक अव्यवस्था पर खुलकर बात रखी। साथ ही रोहित चंचलानी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग ज़ोर-शोर से उठाई गई।थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नशे में वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी साझा किए और जनता से तकनीकी सतर्कता अपनाने की अपील की।थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि व्यापारिक संगठनों की मदद से मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड लगाए जाएंगे। ट्रैफिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेताया गया कि आगे से सड़क पर कब्जा न करें, वरना कार्रवाई होगी।कार्यक्रम में पार्षद श्याम पंजवानी, निरंजन पंजवानी, झम्मटमल थारवानी, वीरेंद्र तीर्थनी, जोधाराम जय सिंघानी, कांग्रेस नेता राजा जगवानी, पार्षद राजकुमार माखीजा, ईश्वर बहरानी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।जनसंवाद में साफ दिखा कि नागरिक अब चुप नहीं बैठने वाले और पुलिस भी अब हर मुद्दे पर सख्ती के मूड में है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ