फेमस टीवी सीरियल अनुपमा के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आज सुबह ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी शख्स के घायल होने की कोई खबर नही है।यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि सेट पर मौजूद कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करोड़ों का कीमती सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि, सेट पर मौजूद सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानी नुकसान होने से बचाव हो गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल वहां कूलिंग का काम जारी है ताकि आग दोबारा न लगे।
अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार
तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…






