कोरबा में नशेड़ियों का आतंक, घर में घुसकर युवक को घसीटा, चाकू और लात-घूंसों से किया जानलेवा हमला

कोरबा (छत्तीसगढ़): ऊर्जाधानी कोरबा में नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के इमली डुग्गू इलाके में नशे में धुत युवकों ने एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विरोध करने पर युवक को घर से घसीटकर सरेआम सड़क पर पीटा गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित संजय यादव के अनुसार, वह देर शाम काम से घर लौटा था। उसके घर के बाहर कुछ युवक नशे की हालत में जोर-जोर से अश्लील गालियां दे रहे थे। संजय ने उन्हें शालीनता से गाली-गलौज न करने और वहां से जाने को कहा, इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। लेकिन नशे में धुत युवकों को यह बात नागवार गुजरी।कुछ ही देर में 6 से अधिक युवक संजय के घर पहुंच गए और जबरन उसे घर से बाहर खींच लिया। आरोपियों ने बीच सड़क पर पटककर सिर, हाथ और सीने पर ताबड़तोड़ लात-घूंसों से हमला किया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू भी थे, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।जब परिवार के सदस्य संजय को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि इस हमले में महेश, साहिल, बिट्टू, छोटू पांडे, विजय पांडे और उमेश सागर समेत अन्य युवक शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है।संजय के भाई विजय यादव ने बताया कि आरोपी आदतन नशेड़ी हैं और नशे की गोलियों का सेवन करते हैं। इनके आतंक के कारण शाम होते ही मोहल्ले में महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीरों और स्थानीय निवासियों के साथ बदतमीजी की जा रही है।पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण।जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई सूची में…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ