जहां पिता की मौत,वहां बेटे ने बनाया करोड़ों का हॉस्पिटल: मुंबई के बिजनेसमैन ने पूरे गांव को सजाया, उद्घाटन के बाद सरकार को हैंडओवर किया

मुंबई के बिजनेसमैन पैतृक गांव आने के बाद बीमार हुए और इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। आज 43 साल बाद भी बेटे को इस बात का दर्द है कि पिता को नहीं बचा सके।

जिस आयुर्वेद हॉस्पिटल में पिता ने दम तोड़ा था, आज वहीं पर बेटे ने तीन करोड़ रुपए खर्च कर मॉडर्न हॉस्पिटल बना दिया। जिससे अब किसी परिवार को ऐसा दुख न झेलना पड़े। हॉस्पिटल में अलग-अलग सुविधाओं के लिए 20 कमरे बनाए गए हैं।

जालोर जिला मुख्यालय से करीब 26 किलोमीटर दूर बालवाड़ा ग्राम पंचायत में बिजनेसमैन नथमल मोतीलाल जैन ​​​​​​ने ​5 बीघा सरकारी जमीन पर हॉस्पिटल का निर्माण करवाया है। गुरुवार दोपहर भवन का उद्घाटन कर सरकार को हैंडओवर किया गया।

43 साल पहले इलाज नहीं मिलने से पिता की हो गई थी मौत

बालवाड़ा गांव निवासी और वर्तमान में मुंबई में रह रहे बिजनेसमैन नथमल जैन ने बताया- करीब 43 साल पहले मेरे पिता मोतीलाल जैन गांव आए थे।

वह 57 साल के थे। गांव में उन्हें फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो गई। उस समय गांव में इसी स्थान पर केवल एक छोटा-सा आयुर्वेदिक अस्पताल था, जहां समय पर और उचित इलाज नहीं मिल सका। इलाज के अभाव में मेरे पिता की मौत हो गई

नथमल जैन ने बताया- मेरे पिता मोतीलाल जैन का पीतल के पाट्‌र्स का बिजनेस था। वे हमेशा गांव और आमजन की सुविधा के लिए कुछ करने की इच्छा रखते थे।

वह अपने जीवनकाल में इस सपने को पूरा नहीं कर सके। बीमारी के दौरान उन्होंने अस्पताल बनवाने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

विकास हुआ, लेकिन इलाज के लिए भटकते रहे ग्रामीण

समय के साथ गांव में सड़क, बिजली और अन्य सुविधाओं का विकास तो हुआ, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं बढ़ सकीं। इलाज के लिए ग्रामीणों को मांडवला, सायला और जालोर जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती थी।

बेटे ने लिया संकल्प, सरकार से की बात

पिता की अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए बड़े बेटे नथमल जैन ने उसी सरकारी भूमि पर अपने माता-पिता की स्मृति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने सरकार से बातचीत की, जिस पर सरकार ने पूरा सहयोग दिया। इसके बाद पुराने आयुर्वेदिक अस्पताल की जगह 5 बीघा भूमि पर साल 2023 में भवन निर्माण कार्य शुरू कराया गया

नथमल जैन ने बताया कि करीब 3 करोड़ की लागत से बना यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवंबर 2025 में बनकर तैयार हुआ। इसमें ओपीडी, प्रसव कक्ष, जांच कक्ष, दवा वितरण कक्ष और स्टाफ के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका नाम ‘सुरजबेन नथमल मोतीलालजी जैन राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालवाड़ा’ रखा गया है।

उद्घाटन से पहले गांव को सजाया

विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गुरुवार दोपहर दीप प्रज्वलित कर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के लिए गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया। ग्रामीणों ने इसे उत्सव के रूप में मनाया।

नए पीएचसी के शुरू होने से बालवाड़ा सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को प्राथमिक चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, सामान्य जांच और आपातकालीन इलाज की सुविधा गांव में ही मिलेगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ