कटनी: वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 68,730 नाम कटे; अब 9.33 लाख मतदाता

कटनी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया में जिले से 68,730 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हटाए गए अधिकांश नाम शिफ्टेड, दिवंगत या सत्यापन के समय अनुपस्थित मतदाताओं के हैं।पुनरीक्षण के बाद कटनी जिले में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 9,33,410 रह गई है, जबकि इससे पहले 27 अक्टूबर तक यह संख्या 10,02,140 थी।

विधानसभा-वार मतदाता संख्या

  • बड़वारा: 2,44,903
  • विजयराघवगढ़: 2,28,095
  • मुड़वारा: 2,26,158
  • बहोरीबंद: 2,34,254

क्यों हटे नाम निर्वाचन कार्यालय के अनुसार SDR श्रेणी के तहत नाम हटाए गए हैं।

  • शिफ्टेड: 36,768
  • दिवंगत: 16,964
  • एब्सेंट: 11,312

सबसे ज्यादा 26,370 नाम मुड़वारा विधानसभा से हटाए गए हैं, जबकि सबसे कम 13,516 नाम बड़वारा से कटे हैं।

9,941 मतदाताओं को नोटिस 2003 की सूची से मैपिंग न होने के कारण 9,941 मतदाताओं को 23 दिसंबर से 22 जनवरी के बीच नोटिस जारी किए जाएंगे।

मतदान केंद्र बढ़े जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1,168 से बढ़कर 1,239 हो गई है। 71 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। यह प्रक्रिया वोटर हेल्पलाइन ऐप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ