कटनी की राजनीति में हलचल: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की LJP ने बंटू रोहरा को सौंपी जिले की कमान

कटनी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा संगठन विस्तार की कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी ने बंटू रोहरा को कटनी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।जारी पत्र के अनुसार, पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि बंटू रोहरा पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे। पार्टी ने उनसे तन-मन-धन और दिल-दिमाग से संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है।यह नियुक्ति लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) हाजी नूरुल्ला के अनुमोदन से की गई है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को भी भेजी गई है।गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर चिराग पासवान कर रहे हैं, जो वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, भारत सरकार हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को देशभर में मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।बंटू रोहरा की इस नियुक्ति के बाद कटनी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला आने वाले समय में जिले की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ