कटनी के भैंसवाही में सड़क पर आ रहा गंदा पानी: लोग बोले- नाली नहीं होने से कीचड़ से निकलना मजबूरी; बीमारियों का खतरा बढ़ा

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ ब्लॉक के ग्राम भैंसवाही में मुख्य सड़क पर नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इससे सड़क बदबूदार नाले जैसी बन गई है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने हालात सबसे खराब हैं। बच्चे रोज गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

कई सालों से बनी हुई है परेशानी

ग्रामीण राजन साहू ने बताया कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है। पंचायत और जनपद कार्यालय में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। जुलाई में जब ग्रामीणों ने धरना दिया तो उन्हें जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क किनारे पक्की नाली बनाई जाए और जमा पानी की तुरंत निकासी हो।

अधिकारी बोले- नाली निर्माण प्रस्तावित

वहीं मामले में जनपद सीईओ बत्तरेश जैन ने कहा कि नाली निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन ग्रामीणों की सहमति बनने के बाद ही काम शुरू होगा।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ