वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत: सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में हादसा; युवक गंभीर, जबलपुर रेफर

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सारसडोल गांव के पास रात में हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।”

पुलिस के अनुसार, खमरिया गांव तरफ से लखनादौन जा रहे एक पुरुष और महिला बाइक पर सवार थे। सारसडोल के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा लखनादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था। पुलिस मृतक और घायल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
वाहन की तलाश जारी

लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे में एक मौत और एक घायल होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ