TC पर महिला को धक्का देने का आरोप, पैर कटा: कटनी के खन्ना बंजारी स्टेशन पर हादसा; घायल जिला अस्पताल रेफर

कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर स्थित खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक रेल हादसा हुआ। इसमें एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि ट्रेन के टिकट चेकर (टीसी) ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसका एक पैर कट गया और दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आईं।

घायल महिला की पहचान मीना सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के डबरौहा गांव की निवासी हैं और नंद कुमार सिंह की पत्नी हैं।

स्लीपर कोच में हुई थी सवार

मीना सिंह मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे विजय सोता रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11652) में सवार हुई थीं। वह मजदूरी के लिए करेली जा रही थीं। यह घटना तब हुई जब ट्रेन खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर थी

मीना सिंह के अनुसार, स्लीपर डिब्बे में एक टीसी ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर गईं और ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गईं। हादसे में उनका एक पैर कट गया है, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

गंभीर हालत में पहुंची कटनी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया और मीना सिंह को तत्काल बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया है।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ