कटनी ब्रेकिंग न्यूज़ — बावली टोला से 54 लीटर की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कटनी। रंगनाथनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बावली टोला स्थित शिव मंदिर के पीछे एक महिला अवैध अंग्रेजी शराब बेचने की फिराक में बैठी है।सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम मौके पर रवाना हुई। राहगीर साक्षी गीता दाहिया एवं आर्यन दाहिया की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की और बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां एक महिला खाकी रंग के कार्टूनों के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठी मिली, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में महिला ने अपना नाम गुड्डी निषाद पति कैलाश निषाद (46 वर्ष), निवासी बावली टोला बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे 6 कार्टूनों की तलाशी ली तो उनमें गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 300 पाव (प्रत्येक 180 एमएल) भरे मिले। बरामद कुल मात्रा करीब 54 लीटर और बाजार कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है।महिला शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। पुलिस ने साक्षियों की मौजूदगी में बरामदगी पंचनामा तैयार कर 6 कार्टून जप्त किए। प्रत्येक कार्टून से 4 पाव के A1, B1, C1, D1, E1, F1 मार्क वाले नमूने सील कर परीक्षण हेतु तैयार किए गए। शेष पाव को भी A से F तक मार्क कर सील किया गया।इसके बाद महिला गुड्डी निषाद को मौके पर ही गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी जप्त शराब को मालखाने में जमा करा दिया गया है।इस कार्रवाई में रंगनाथनगर थाना पुलिस की हमराह टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब मामले की आगे की विवेचना में जुट गई है।— NEWS MP EXPRESS

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ