कटनी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 8670 क्विंटल जब्त: दो वेयरहाउसों से मिला धान, प्रशासन का शिकंजा जारी

कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और परिवहन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के 89 खरीदी केंद्रों पर 1 दिसंबर से किसानों से धान की खरीद की जाएगी। राजस्व, खाद्य और कृषि उपज मंडी विभाग का एक संयुक्त दल लगातार औचक जांच कर रहा है, जिससे जमाखोरों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर आशीष ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान के अवैध व्यापार, फर्जी भंडारण, अनियमित खरीद और परिवहन में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इन्हीं निर्देशों के तहत, संयुक्त जांच दल संदिग्ध वेयरहाउसों, गोदामों और अन्य भंडारण स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहा है।

जिला प्रशासन की इस सख्ती से अवैध धान भंडारण और परिवहन करने वालों में भय का माहौल है। प्रशासन ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसी जांचें आगे भी जारी रहेंगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है। जांच दल ने संदिग्ध बोरियों के नमूने, भंडारण से संबंधित दस्तावेज और परिवहन रसीदें सहित सभी आवश्यक रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।

संयुक्त जांच दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी, खाद्य विभाग से प्रियंका सोनी और रविंद्र पटेल, कृषि उपज मंडी से सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, मंडी निरीक्षक सीएस मरावी, सहायक उप निरीक्षक विकास नारायण मिश्रा और लक्ष्मीकांत शामिल थे।

बुधवार को संयुक्त दल ने जिले के चार वेयर हाउसों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें से दो में भारी मात्रा में धान का अवैध भंडारण पाया गया। भौतिक सत्यापन में कुल 21,675 बोरियां, यानी 8,670 क्विंटल धान जब्त की गई। केजी चौदहा वेयरहाउस एंड एग्रो सर्विसेज में 18,268 बोरियों में 7,302 क्विंटल धान और मधुर नीलकण्ठेश्वर वेयरहाउस में 3,407 बोरियों में 1,362 क्विंटल धान मिली। सांवरिया वेयरहाउस और श्रीजी वेयरहाउस में कोई धान भंडारित नहीं पाया गया।

पूर्व में इन वेयर हाउसाें की हो चुकी है जांच-19-20 नवंबर को 4 वेयरहाउस में भंडारित कृषि उपज का भौतिक सत्यापन करने औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन वेयर हाउसों के भौतिक सत्यापन में 77 हजार 488 बोरियों में 30 हजार 993 क्विंटल धान पाई गई।

जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान श्रीनिवास वेयरहाउस मझगवां में 19 हजार 352 बोरी में 7 हजार 740 क्विंटल धान और श्रीरामा कृष्णा वेयरहाउस एंड एग्रो सर्विसेज मझगवां फाटक से 6 हजार 647 बोरी में 2 हजार 658 क्विंटल धान, मधुर महादेव वेयरहाउस से 15 हजार 808 बोरी में 6 हजार 323 क्विंटल धान और गुप्ता वेयरहाउस से 35 हज़ार 681 बोरी में 14 हजार 272 क्विंटल पाई गई धान शामिल है।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान