कटनी: ‘प्रेम जाल’ में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, 93 हजार रुपये ऐंठने वाले 10 सदस्यीय गिरोह को कुठला पुलिस ने दबोचा

कटनी: ‘प्रेम जाल’ में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, 93 हजार रुपये ऐंठने वाले 10 सदस्यीय गिरोह को कुठला पुलिस ने दबोचाकटनी। लड़कियों से मिलने के बहाने बुलाकर अश्लील फोटो खींचने और फिर ब्लैकमेल कर रंगदारी वसूलने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुठला पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह में छह पुरुष और चार लड़कियां शामिल हैं, जिन्होंने एक व्यक्ति से 93 हजार रुपये ऐंठे थे।पुलिस अधीक्षक (एसपी) कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह बड़ी सफलता मिली।यह था मामला:कुठला पुलिस को प्रियेश अग्रवाल (35 वर्ष, निवासी बरही) ने लिखित शिकायत दी कि 29 अक्टूबर 2025 को एक पूर्व परिचित महिला नेहा से फोन पर बात हुई। नेहा की सहयोगी पूजा चौधरी ने उन्हें लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्मन ढाबा के सामने मिलने के लिए बुलाया। शाम करीब 6:30 बजे आवेदक वहां पहुंचे, जहां नेहा, पूजा चौधरी, भूमि गर्ग और गीतांजली श्रीवास्तव नामक चार लड़कियाँ मौजूद थीं।नेहा ने हरान नामक युवक से कमरे की चाबी मंगवाकर ताला खुलवाया और आवेदक को लड़की भूमि गर्ग के साथ कमरे में भेज दिया। थोड़ी ही देर में हरान, अपने साथियों मोनू उर्फ साहिल, अनिकेत, शिवम, समीर मलिक और समीर खान के साथ कमरे में घुस आया और आवेदक तथा भूमि गर्ग की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद उन्होंने फोटो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर पैसों की मांग की।विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड बताने से मना करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे पीड़ित ने पासवर्ड बताया, जिसके बाद आरोपी मोनू उर्फ साहिल सेन ने उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये गीतांजली के खाते में ट्रांसफर कर लिए। साथ ही पीड़ित की जेब में रखे 3 हजार रुपये नकद और मोबाइल भी लेकर लड़कियां सहित सभी आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार:मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पारंपरिक मुखबिर तंत्र और नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर सभी 10 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।बरामदगी और कानूनी कार्रवाई:पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऐंठी गई पूरी रकम 93 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए 6 पुरुष और 4 महिला आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में साहिल सेन (21), हरान खान (20), शिवम कुशवाहा (20), छोटू उर्फ अनिकेत यादव (20), समीर मलिक (26), समीर खान (20), नेहा सिहोते (38), गीतांजलि श्रीवास्तव (25), पूजा चौधरी (27) और भूमि गर्ग (18½) शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी हरान खान के खिलाफ पूर्व से 3 और मोनू उर्फ साहिल सेन व समीर खान के खिलाफ 1-2 अन्य अपराध भी दर्ज हैं। कुठला पुलिस ने इस गिरोह के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान