कोरबा: वरुण देव साईं झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सिंधी समाज में आक्रोश, अमित बघेल के खिलाफ FIR और सख्त कार्रवाई की मांग

कोरबा: वरुण देव साईं झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सिंधी समाज में आक्रोश, अमित बघेल के खिलाफ FIR और सख्त कार्रवाई की मांगकोरबा। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण देव साईं झूलेलाल के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज कोरबा में गहरा आक्रोश है। इस टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अमित बघेल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।पूज्य सिंधी पंचायत, कोरबा के कार्यवाहक अध्यक्ष चंदनदास कोटवानी के नेतृत्व में समाज के सदस्य और युवा दोपहर 3 बजे कोतवाली पहुंचे।

ज्ञापन में कहा गया है कि अमित बघेल की यह टिप्पणी न केवल सिंधी समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता के लिए भी एक आघात है।सिंधी समाज कोरबा ने प्रशासन से तत्काल अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने सामाजिक एकता का परिचय दिया।इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष चंदनदास कोटवानी, पूर्व अध्यक्ष किशन चंद दावड़ा, उपाध्यक्ष अशोक चावलानी, सचिव नरेश कुमार जगवानी, रवि सचदेव, रवि लालवानी, विशाल सचदेव, बच्चुमल मखवानी, भरत रोहरा सहित कई वरिष्ठ सदस्य और युवा मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सिंधी समाज अपने आराध्य देवता के सम्मान पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।प्रशासनिक अधिकारियों ने सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन स्वीकार किया और तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, साथ ही शांति बनाए रखने की अपील भी की।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ