कटनी में बाइक चोर गिरफ्तार: आया कुंड के पास छिपाई थी चोरी की स्टार सिटी, बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कटनी। चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार, चौकी बिलहरी प्रभारी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम द्वारा अपराध क्रमांक 783/25 धारा 305 बी में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले की पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस ने सौरभ बर्मन पिता स्व. भोला बर्मन (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 28, बजरंग नगर, कटनी को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मोटरसाइकिल क्रमांक MP21 ML 8262 (स्टार सिटी) को बडखेरा हार क्षेत्र से चोरी किया था तथा उसे आया कुंड के पास छुपाकर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक बरामद कर जब्त कर ली।गिरफ्तार आरोपी:सौरभ बर्मन पिता स्व. भोला बर्मन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 28, बजरंग नगर, कटनी।बरामदगी:चोरी की गई मोटरसाइकिल MP21 ML 8262 (स्टार सिटी)।कार्रवाई में शामिल पुलिस दल:थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक भरत विश्वकर्मा, सौरभ जैन, दिलकेश्वर, संदीप भलावी, लव उपाध्याय एवं विकास कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ