“मोबाइल चोरी के शक में ऐसी बर्बरता कि देखकर रूह कांप जाएगी – खेत से घसीटकर पीटा, VIDEO वायरल”

मोबाइल चोरी के शक में सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों ने एक युवक पर मोबाइल चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उसे खेत से घसीटते हुए घर तक लाया और फिर जूतों व लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा। पीड़ित युवक बार-बार कहता रहा कि उसने मोबाइल नहीं चुराया, लेकिन आरोपी बिना रुके उस पर लगातार वार करते रहे। बताया जा रहा है कि यह वारदात रविवार दोपहर की है। आरोपियों ने पहले खेत में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, फिर घर के अंदर खंभे से बांध दिया गया और पैरों के तलवों पर लोहे के पाइप से लगातार वार किए गए। इस दौरान पीड़ित दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा, मगर किसी ने मदद नहीं की। इस पूरी घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी शिकायत दर्ज की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल चोरी के शक में इस तरह की बर्बरता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ