छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामाछिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में पेट दर्द और घबराहट के चलते भर्ती कराई गई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों व नर्सों पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।इलाज में लापरवाही के आरोपपरिजनों का आरोप है कि पहले नर्स ने इलाज किया, फिर डॉक्टर पहुंचे और दवा लिखकर चले गए। रात भर लगातार ग्लूकोज की बोतलें लगाई गईं, लेकिन मरीज को कोई आराम नहीं मिला। जब ड्यूटी नर्स को मरीज की बिगड़ती हालत बताई गई और रेफर करने को कहा गया, तो उन्होंने अभद्रता की और रेफर करने में घंटों लगा दिए। इस दौरान मरीज ने सुबह 9 बजे दम तोड़ दिया।प्रशासन से कार्रवाई की मांगपरिजनों ने मांग की है कि लापरवाह डॉक्टरों और नर्सों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक प्रशासन और डॉक्टर मौके पर नहीं आएंगे, वे अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन करेंगे।पुलिस और प्रशासन मौके परसूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सिविल सर्जन और आरएमओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों की पूरी बात सुनी। इसके बाद परिजन पोस्टमॉर्टम (पीएम) के लिए राजी हुए। हालांकि, परिजनों का कहना है कि जब तक कलेक्टर और एसडीएम मौके पर आकर नहीं मिलते, वे पीएम नहीं करवाएंगे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।गांव में उल्टी-दस्त के प्रकोप का आरोपमृतक के परिजन धनराज चंद्रवंशी का आरोप है कि अमरवाड़ा के ग्राम रजोला में 10 दिन पहले दूषित पानी पीने से 200 से अधिक ग्रामीण उल्टी-दस्त का शिकार हुए थे। प्रशासन और स्वास्थ्य अमले ने केवल खानापूर्ति की, और गांव में आज भी उल्टी-दस्त का प्रकोप जारी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी मरीज की मौत भी उल्टी-दस्त के कारण ही हुई है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ