अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, देवास में फांसी पर लटका मिला शव

अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, देवास में फांसी पर लटका मिला शवदेवास। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह अर्जुन नगर, राधागंज की निवासी थीं। रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं और कल ही देवास लौटी थीं।कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्यास्वजनों के अनुसार, रविवार सुबह रोहिणी सामान्य थीं। नाश्ता करने के बाद उन्हें एक फोन आया और वह अपने कमरे में चली गईं, जिसे उन्होंने अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आईं, तो उनकी छोटी बहन ने सब्बल (लोहे की छड़) से दरवाजा तोड़ा। अंदर रोहिणी फांसी पर लटकी मिलीं।आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहींरोहिणी कलम ने पिछले वर्ष अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। कुछ समय पहले उनका पेट में गठान का ऑपरेशन भी हुआ था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।घटना की सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ