देश के नाम शहीद हुए नायक संजय मीणा, पत्नी ने अनजाने में किया करवा चौथ का व्रत; सुबह पति के पार्थिव शरीर को देख बिलख पड़ीं

देश के नाम शहीद हुए नायक संजय मीणा, पत्नी ने अनजाने में किया करवा चौथ का व्रत; सुबह पति के पार्थिव शरीर को देख बिलख पड़ींदेवास। देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले देवास जिले के टोंकखुर्द तहसील के ग्राम संवरसी के बलिदानी नायक संजय मीणा (11वीं ग्रेनेडियर अंबाला) को शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। संजय मीणा की अंतिम यात्रा उन्हीं गलियों से निकली, जहाँ उनका बचपन बीता था। परिवार के साथ-साथ पूरे संवरसी और आस-पास के गाँवों व नगरों से हज़ारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए, सबकी आँखें नम थीं।पत्नी को नहीं थी शहादत की जानकारीशहीद संजय मीणा की पत्नी पूनम मीणा को उनके बलिदान की सूचना नहीं दी गई थी। पूनम मीणा ने शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा और पूजन भी किया। शनिवार सुबह जब उन्हें पति के इस दुनिया में न होने की जानकारी मिली, तो वह बेसुध हो गईं और पति के पार्थिव शरीर को देखकर बिलख पड़ीं। माता पार्वतीबाई मीणा का भी बुरा हाल था।10 वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्निसुबह इंदौर एयरपोर्ट से लेकर संवरसी तक सैकड़ों स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। पूरे रास्ते ‘संजय मीणा अमर रहे’ और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। दोपहर करीब 12 बजे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद गांव के सार्वजनिक मुक्तिधाम पर शहीद संजय के 10 वर्षीय पुत्र युवराज ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के सम्मान में गाँव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला और दुकानें बंद रहीं।शहीद के नाम पर बनेगा स्मारक, स्कूल का होगा नामकरणअंतिम संस्कार में शामिल सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने शहीद संजय मीणा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव में शहीद के नाम पर बलिदान स्मारक और द्वार बनाया जाएगा, साथ ही गाँव के हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम भी संजय मीणा के नाम पर किया जाएगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ