सीसीटीवी फुटेज से खुला अस्पताल का ‘काला सच’, शव से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से खुला अस्पताल का ‘काला सच’, शव से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तारबुरहानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे महिला के शव से छेड़छाड़ करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी नीलेश भिलाला (25 वर्ष), निवासी तंगियाघाट, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।डेढ़ साल पुरानी घटना, सोशल मीडिया से खुला राजयह शर्मनाक घटना लगभग डेढ़ साल पहले 18 अप्रैल 2024 को सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर हुई थी। पोस्टमार्टम के लिए रखे एक महिला के शव को आरोपी नीलेश भिलाला स्ट्रेचर से घसीटकर एक कमरे में ले गया था।आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी नीयत खराब थी, लेकिन किसी की आहट सुनकर वह डर गया और शव को वहीं छोड़कर भाग गया था। घटना की भनक उस समय किसी को नहीं लगी थी।यह मामला तब प्रकाश में आया जब दो दिन पहले किसी ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना की फुटेज को इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर बहुप्रसारित कर दिया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारीमामले की गंभीरता को देखते हुए, 7 अक्टूबर को अस्पताल के डॉ. आद्या डावर ने खकनार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने उस समय अस्पताल में भर्ती रहे मरीजों और वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी नीलेश भिलाला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ