शादीशुदा युवक की प्रेमिका के घर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शादीशुदा युवक की प्रेमिका के घर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया इलाके में जावेद खान (24) नामक एक शादीशुदा युवक की अपनी प्रेमिका नगीना खान के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मृतक के परिजनों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं।प्रेमिका के साथ रह रहा था युवकजानकारी के अनुसार, जनकगंज क्षेत्र के मेहंदी वाले सैयद के पास रहने वाला जावेद खान पेशे से मजदूरी करता था। मृतक के चाचा निसार खान ने बताया कि जावेद पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले जावेद की दोस्ती किराए पर रहने आई नगीना खान से हो गई थी। परिवार की आपत्ति के बाद नगीना ने गोल पहाड़िया क्षेत्र में कमरा ले लिया, जहां जावेद लगातार उससे मिलने जाता था।जावेद 3 सितंबर को घर से गया था और तब से वह नगीना के साथ ही रह रहा था। बीती रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।अस्पताल से नगीना गायब, परिजनों का आरोपजावेद की मौत की सूचना नगीना के मकान मालिक ने दी, जब उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। रात करीब 2:30 बजे जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो जावेद का शव मिला।परिजनों का आरोप है कि जावेद की मौत कैसे हुई, यह किसी ने नहीं बताया और सूचना मिलते ही नगीना अस्पताल से गायब थी। चाचा निसार खान ने सीधे तौर पर नगीना पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जावेद के गले पर निशान भी हैं। उन्होंने पुलिस पर भी नगीना को बचाने का आरोप लगाया है, क्योंकि पुलिस उसे थाने ले जाने के बाद कथित तौर पर कुछ देर बाद ही छोड़ दिया।जावेद के भाई तौहित खान का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही, लेकिन उनका भाई एकदम स्वस्थ था, तो अचानक उसकी तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई कि उसकी मौत हो गई?पुलिस का तर्क: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारजनकगंज थाना प्रभारी अतुल सोलंकी ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के घर हुई है और मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।थाना प्रभारी का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक मौत का कारण पता नहीं लगाया जा सकता। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ