केंद्रीय मंत्री को सर्किट हाउस में नहीं मिला बिना लहसून-प्याज का भोजन, होटल जाकर करना पड़ा डिनर

केंद्रीय मंत्री को सर्किट हाउस में नहीं मिला बिना लहसून-प्याज का भोजन, होटल जाकर करना पड़ा डिनरजबलपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार को जबलपुर के सर्किट हाउस नंबर एक में रविवार शाम को उनके आगमन के समय पर बिना लहसून-प्याज का भोजन नहीं मिल पाया, जिसके कारण उन्हें अपने समर्थकों के साथ तिलहरी स्थित एक निजी होटल जाकर भोजन करना पड़ा।दरअसल, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के गोटेगांव स्थित निवास से सड़क मार्ग होते हुए जबलपुर के सर्किट हाउस एक पहुंचे थे। उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचना था, लेकिन वे और उनका काफिला लगभग 30 मिनट पहले, शाम पांच बजे ही सर्किट हाउस पहुंच गया।आदेश था, पर देरी हुईसर्किट हाउस पहुंचते ही उनके पीए ने प्रोटोकॉल अधिकारी को केंद्रीय मंत्री के लिए बिना लहसून-प्याज का खाना बनाने का आदेश दिया। हालांकि, प्रोटोकॉल में तैनात अधिकारियों ने नाश्ते का बंदोबस्त कर रखा था। भोजन बनाने का आदेश मिलते ही कर्मचारी खाना बनाने में जुट गए, लेकिन मंत्री को शाम छह बजे से पहले भोजन करना था।होटल पहुंचकर किया भोजनभोजन बनने में हो रही देरी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तत्काल सर्किट हाउस से तिलहरी स्थित एक होटल के लिए निकल गए। होटल पहुंचने से पहले ही मोबाइल पर बिना लहसून-प्याज का खाना बनाने का ऑर्डर दे दिया गया था। उन्होंने होटल पहुंचकर शाम छह बजे के पहले भोजन किया और फिर सर्किट हाउस लौट आए। इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री और कुछ समर्थक मौजूद थे, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता नजर नहीं आए।प्रशासनिक अमले में हड़कंपकेंद्रीय मंत्री के होटल में भोजन करने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधिकारी केंद्रीय मंत्री की आओ-भगत में जुट गए। हालांकि, मंत्री ने इस दौरान किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया, “केंद्रीय मंत्री अपने समर्थकों के साथ भोजन करने होटल गए थे। प्रोटोकॉल में हमने उनके लिए सभी इंतजाम पहले से कर रखे थे।”आज का कार्यक्रमकेंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कल्चर सिविक सेंटर में भाग लेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस जाएंगे और दोपहर 2:45 बजे डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 3:40 बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ