MP News : 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 3 नवंबर से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए इस बार अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के बजाय नवंबर में आयोजित होंगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है।कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 3 नवंबर से 11 नवंबर तक होंगी। इनकी परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 नवंबर से 13 नवंबर तक चलेंगी। इनकी परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे होगी।इस बार प्रश्नपत्र बोर्ड और वार्षिक परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किए जाएंगे। प्रश्न केवल अक्टूबर तक की पढ़ाई गई पाठ्य सामग्री से ही पूछे जाएंगे। परीक्षा के दिन भी कक्षाएं लगेंगी और अगले दिन की परीक्षा के विषय की तैयारी कराई जाएगी।परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर समूहों में बांटा जाएगा और कमजोर विषयों के लिए विशेष रेमेडियल कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 20 नवंबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाई जाएंगी।निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में उपस्थित रहें। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। यदि परीक्षा अवधि में कोई अवकाश घोषित होता है तो भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रममध्यप्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी और शुरुआत हिंदी विषय से होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर एमपी के टीचर्स को मिला बड़ा तोहफा, सीएम ने की चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान की घोषणा

    भोपाल। शिक्षक दिवस 2025 पर मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चतुर्थ क्रमोन्नत…

    “हर पत्रकार का सपना अब डिजिटल – न्यूनतम कीमत में न्यूज़ पोर्टल बना रहा है Rohra Web Development”

    जहां डिजिटल युग में पत्रकारिता बाज़ारवाद की ओर झुकती जा रही है, वहीं Rohra Web Development एक नई रोशनी बनकर उभरी है। इस पहल की शुरुआत की है महज़ 17…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान