Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर एमपी के टीचर्स को मिला बड़ा तोहफा, सीएम ने की चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान की घोषणा

भोपाल। शिक्षक दिवस 2025 पर मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान देने की घोषणा की। इससे प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे। इसके लिए सरकार 117 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मानशिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले 14 शिक्षकों को सम्मानित किया।इन शिक्षकों को 25 हजार रुपये की सम्मान निधि, शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक श्रेणी के 8 शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षक शामिल रहे।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं का सम्मानकार्यक्रम में वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें दमोह के माधव प्रसाद पटेल और मंदसौर की सुनीता गोधा शामिल रहे। इन्हें शाल-श्रीफल, स्मृति चिह्न और 5 हजार रुपये की सम्मान निधि दी गई।

विद्यार्थियों को मिला लाभसमारोह में प्रदेश के पहली से आठवीं तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में गणवेश के लिए 330 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से किया गया।समारोह में शामिल अतिथिकार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और राज्यमंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद रहे।सम्मानित शिक्षकों के नामप्राथमिक व माध्यमिक श्रेणी –जितेंद्र शर्मा (गुना), दिलीप जायसवाल (शाजापुर), दिलीप कटरे (सिवनी), श्रीकांत कुर्मी (दमोह), श्रद्धा गुप्ता (खंडवा), मोहन सिंह गौंड (दमोह), अपूर्व शर्मा (उज्जैन), धनराज वाणी (आलीराजपुर)।हाई एवं हायर सेकेंडरी श्रेणी –राधा शर्मा (धार), डॉ. नरेंद्र कुमार उरमलिया (जबलपुर), महेंद्र कुमार लोधी (सागर), विनीता ओझा (रतलाम), डॉ. सरिता शर्मा (राजगढ़), सौरभ कुमार शर्मा (बालाघाट)।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ